रांची में इंडी गठबंधन का महा जुटान , आपस में भिड़े कार्यकर्ता, कईयों के सर फटे,सिटी एसपी में मामला शांत कराया

0

Oplus_131072

रांची में इंडी गठबंधन का महा जुटान , आपस में भिड़े कार्यकर्ता, कईयों के सर फटे,सिटी एसपी ने मामला शांत कराया

रांची में इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली:कार्यक्रम में भिड़े राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जमकर चलीं कुर्सियां, कल्पना सोरेन ने पढ़ा हेमंत सोरेन का खत

दिल्ली के बाद आज रांची में इंडी गठबंधन की बड़ी रैली हो रही है। जेएमएम की ओर से प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता भाग ले रहे है।

शिबू सोरेन, बसंत सोरेन, कल्पना सोरेन, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप नेता संजय सिंह और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी मंच पर मौजूद हैं।

 

उलगुलान रैली में आपस में भिड़े दो गुट, जमकर चलीं कुर्सियां

उलगुलान रैली में शामिल होने आई कार्यकर्ताओं की भीड़ में दो गुटों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान केएन त्रिपाठी के विरोध में नारे लगे। कुर्सियां भी तोड़ी गई। केएन त्रिपाठी को कांग्रेस ने चतरा से अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

संजय सिंह ने सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन को वीरांगना बताया

 

रैली को संबोधित करते हुए आप नेता संजय सिंह ने सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन को वीरांगना बताया। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में इन्सुलिन नहीं दी जा रही है। जिन्होंने पूरी दिल्ली के लिए दवा की व्यवस्था की है।

रैली में शामिल नहीं हुए राहुल गांधी

 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इस वजह से वे रैली में शामिल नहीं होंगे। दिल्ली की रैली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बड़ा मुद्दा बनाया गया तो रांची में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी नेता बीजेपी की सरकार को घेरेंगे।

 

जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे लगे

 

रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे लगाए। इधर, विपक्ष की रैली को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जेएमएम उलगुलान की आड़ में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार से रोकने तथा निशाना बनाने की बड़ी साजिश रची जा रही है। चर्चा यह भी है कि जरूरत पड़ने पर तीर से भी हमला करवाया जा सकता है।

 

कल्पना सोरेन ने पढ़ा हेमंत सोरेन का संदेश

रैली को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने केंद्र और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। हेमंत सोरेन का संदेश सुनाते हुए उन्होंने कहा, गैर बीजेपी सरकार वाले राज्यों को परेशान किया जा रहा है। देश के लोगों को बड़ी चतुराई से सपने दिखाए और लोगों की आंखों में धूल झोंका गया। देश के युवाओं, महिलाओं और आदिवासियों को ठगा गया। विपक्ष की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है। देश में आज लोकतंत्र खतरे में है। हम अपना हक मांगते है तो हमें जेल में डाल दिया जाता है।

 

पीएम मोदी ने देश में गरीबी-महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की- तेजस्वी

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, पीएम मोदी ने केवल देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की। 2014 में उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी, वो नौकरी कहां गई? कालाधन वापस आएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे। आप लोग के खाते में पैसा नहीं आया, लेकिन बीजेपी के खाते में चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिए हजारों-करोड़ों रुपए आ गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *