बीडीओ का शव फंदे से झूलते मिला। बिसुनपुरा बीडीओ ने अपने आवास मे फांसी लगाकर किया आत्महत्या

0

Oplus_131072

संदीप सिन्हा

गढ़वा

बीडीओ का शव फंदे से झूलते मिला। बिसुनपुरा बीडीओ ने अपने आवास मे फांसी लगाकर किया आत्महत्या। जिले के डीसी, एसपी सहित कई अधिकारी घटना स्थल पर हुए रवाना।

हत्या है या आत्महत्या

गढ़वा : गढ़वा जिला के विशुनपुरा बीडीओ हिरामन केरकेट्टा ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी बीडीओ आवास पहुंच मामले की जानकारी ली। वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा जा रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह से ही बीडीओ आवास के बाहर नहीं निकले थे। काफी देर होने के बाद ब्लॉक कर्मियो ने घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन कुछ रिस्पॉन्स नहीं मिलने के बाद कर्मियों ने खिड़की से अंदर झांका तो सभी कर्मी सन्न रह गये। बीडीओ का शव फंदे से झूल रहा था।

 

जिसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *