हरिहर सिंह रोड के प्रीति ज्वेलरी में लूट का 10 घंटे में खुलासा
RANCHI CRIME
हरिहर सिंह रोड के प्रीति ज्वेलरी में लूट का 10 घंटे में खुलासा, हथियार और गहनों के साथ तीन गिरफ्तार
रांची बरियातू के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलरी में हुई लूट का पुलिस ने 10 घंटे में खुलासा कर दिया. तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए और लूटे गए चांदी के जेवरात बरामद हुए.गिरफ्तार अपराधियों में से दो झारखंड के गिरिडीह से एक बिहार के जमुई से, सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पुलिस को बड़ी सफलता मिली.
झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड की प्रीति ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस वारदात में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

हथियार के बल पर दिया था घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:35 बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान में घुसे. अंदर प्रवेश करते ही उन्होंने हथियार निकालकर दुकान के कर्मचारियों को डराया-धमकाया और लूटपाट शुरू कर दी. अचानक हुई इस घटना से दुकान में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी सहम गए.
लूटे गए जेवरात और नकदी बरामद
अपराधियों ने दुकान से करीब एक किलो चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे लगभग दस हजार रुपये नकद लूट लिए थे. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण लूटे गए अधिकांश चांदी के जेवरात को बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल घटना को अंजाम देने में किया गया था.

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता
पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया. फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई. इसी दौरान तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया.
दो अपराधी डिलेवरी बॉय का करते थे काम,तीसरे को बिहार से अपराध करने के लिया बुलाया

गिरफ्तार अपराधियों पर पहले से भी झारखंड और बिहार में अपराधिक मामले दर्ज है,इन्हें कारावास भी हो चुका है पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वारदात में कोई और भी शामिल था या नहीं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है.

