झारखंड में 20 जून से शुरू होगा तीसरे चरण का SIR, घर घर सत्यापन का लक्ष्य

0
Screenshot_20260516_112910_Chrome

 झारखंड में 20 जून से शुरू होगा तीसरे चरण का SIR, घर घर सत्यापन का लक्ष्य

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण की घोषणाा कर दी है। झारखंड समेत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर होगा। झारखंड में 20 जून से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी।

इधर, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए तैयारी पूर्व से ही है। 23 मई को मतदान केंद्रों पर सभी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित होगी। इस सूची में उनके बीएलओ के नाम और नंबर भी छपे होंगे। इससे मतदाता अपनी मैपिंग के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकेंगे। अनमैप्ड मतदाताओं की सूची की एक प्रति बीएलओ को भी दी जाएगी, ताकि वे एएसडीडी सूची (अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट) को अंतिम रूप दे सकें। साथ ही, शेष अनमैप्ड मतदाता गणना फॉर्म के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों को तैयार कर सकें, ताकि घोषणा पत्र के साथ उन्हें पेश किया जा सके।

 झारखंड के सीईओ ने बी एल ओ को दी जिम्मेदारी

के. रवि कुमार ने कहा, एक भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटे नहीं, इसे लक्ष्य बना कार्य किया जा रहा है। हर घर तक उनके क्षेत्र के बीएलओ जाकर सत्यापन करेंगे। उन्होंने पात्र नागरिकों से एसआईआर में सहयोग की अपील की है। एसआईआर के लिए अर्हता तिथि एक अक्तूबर 2026 को निर्धारित करते हुए कार्यक्रम के बारे में बताया जाएगा। बता दें कि तीसरे चरण में झारखंड समेत दिल्ली, ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र, अरुणाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, नगालैंड, त्रिपुरा, दादर और नगर हवेली के साथ दमन और दीव में एसआईआर किया जाएगा।

 झारखंड में 2,64,89,777 वोटर

झारखंड में 12 मई तक मतदाताओं की संख्या 2,64,89,777 हैं। एसआईआर में बीएलओ की संख्या 29,571 है। वहीं, राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बीएलओ 21,644 हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुछ अन्य ख़बरें