हीट आईलैंड बने झारखंड के कई शहर, मानसून से पहले इन जिलों में ‘लू’ से राहत मिलने की उम्मीद

0

Oplus_131072

 संदीप सिन्हा

हीट आईलैंड बने झारखंड के कई शहर, मानसून से पहले इन जिलों में ‘लू’ से राहत मिलने की उम्मीद

रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में गर्मी की तपिश रुकने का नाम नहीं ले रही है।राज्य के 20 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। रांची का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक होने के कारण रात में भी बेचैनी बढ़ी है।

झारखंड के 24 में से 20 जिले हीट आईलैंड (तपते टापू) में तब्दील हो चुके हैं। इनमें से कुछ शहरों का तापमान तो 45 डिग्री पहुंच गया है, जबकि अन्य 20 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचने से दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री तक पहुंचने के कारण रात में भी लोगों को बेचैनी महसूस रही है। झारखंड के बहरागोड़ा, मेदिनीनगर, गढ़वा, सरायकेला, गोड्डा और चक्रधरपुर समेत अन्य जगहों पर तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

झारखंड में मानसून में देरी के आसार

 

भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के लोगों का इंतजार लंबा हो सकता है। इसकी वजह यह है कि पिछले चार दिनों से मानसून ठिठका हुआ है। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों बाद ही इसमें प्रगति की संभावना व्यक्त की है। जबकि 15 जून के आसपास मानसून झारखंड और बिहार को कवर करते हुए उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका होता है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर की तरफ से मानसून प्रगति कर रहा है, लेकिन बंगाल की खाड़ी की तरफ वाले हिस्से में मानसून ने पूर्वाेत्तर को तो समय से पहले ही कवर कर लिया, लेकिन बाद से ही वह पूर्वाेत्तर में ही सक्रिय है और आगे नहीं बढ़ पाया है

 हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट

 

मौसम विभाग की ओर से 15 जून को राज्य के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और कोडरमा जिले और रांची समेत आसपास के कई स्थानों में लू चलने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 16 जून को भी पलामू प्रमंडल के विभिन्न जिलों के अलावा कोल्हान प्रमंडल में लू की चेतावनी जारी की गई है।

: डाल्टनगंज में तापमान ने बनाया रिकॉर्ड

इससे आमजनों से लेकर पशु-पक्षियों तक का हाल बेहाल है। लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं और मानसून का इंतजार कर रहे हैं। सर्वाधिक तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 से 17 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी का असर रहेगा।

राज्य में कहीं कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है इसे लेकर यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रांची में 15 से 20 जून के मध्य सामान्य रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार हल्की वर्षा होने की संभावना बनी है। लेकिन गर्मी का प्रकोप कुछ ऐसा है कि बादल संघनित नहीं हो पा रहा है।

 40 पार वाले जिलों का तापमान :

रांची – अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस

डाल्टनगंज – 45.2 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर – 43.4 डिग्री सेल्सियस

बोकारो – 43.5 डिग्री सेल्सियस

चतरा – 42.4 डिग्री सेल्सियस

देवघर – 42.4 डिग्री सेल्सियस

धनबाद – 42.2 डिग्री सेल्सियस

गढ़वा – 44.7 डिग्री सेल्सियस

गिरिडीह – 43.2 डिग्री सेल्सियस

गोड्डा – 39 डिग्री सेल्सियस

गुमला – 41.5 डिग्री सेल्सियस

पाकुड़ – 36 डिग्री सेल्सियस

साहिबगंज – 35.3 डिग्री सेल्सियस

हजारीबाग – 42.9 डिग्री सेल्सियस

जामताड़ा – 40 डिग्री सेल्सियस

खूंटी – 41.2 डिग्री सेल्सियस

लातेहार – 41.4 डिग्री सेल्सियस

पलामू – 44.9 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़ – 43.4 डिग्री सेल्सियस

सरायकेला खरसावां – 44.2 डिग्री सेल्सियस

सिमडेगा – 39.5 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी सिंहभूम – 41.4 डिग्री सेल्सियस

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 21 मिमी सिमडेगा के बांसजोर में हुई। राज्य के गढ़वा, पलामू, डाल्टनगंज में भीषण हीटवेव का असर देखने को मिला।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *