प्रेम में बाधा बनी मां,बेटी ने कर दी हत्या,सनसनीखेज मामला

0
Screenshot_20260430_112444_Chrome

RANCHI CRIME

प्रेम में बाधा बनी मां,बेटी ने कर दी हत्या,सनसनीखेज मामला

रांची: जिस बच्ची को गोद लेकर एक मां ने जतन से पाल पोसकर बड़ा किया, उसके हाथ में मेहंदी लगाने के सपने देखे, उसी बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी. रांची पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. लड़की के नाबालिग होने की वजह से उसे प्रोबेशन हम में भेज दिया गया है जबकि उसका प्रेमी और एक सहयोगी गिरफ्तार हो चुका है.

एक मा ने गोद लेकर दी जिंदगी,उसी बेटी ने ले ली मां की जिंदगी

शव पर चोट के निशानों ने खोला राज

रांची सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक, मृतक नाहिद परवीन की 25 अप्रैल को बाथरूम में गिरने से मौत होने की सूचना मिली थी. परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, दफनाने के पूर्व स्नान कराए जाने के समय गले पर चोट के निशान थे,पर शक नहीं होने पर उन्हें 26 अप्रैल को दफना दिया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि

मामला तब पलटा जब 27 अप्रैल को मृतका के देवर मोहम्मद हलीम ने शक होने पर डोरंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और प्रशासन की मौजूदगी में 28 अप्रैल को शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया. मेडिकल जांच में हत्या की पुष्टि हुई.

बेटी की फिजूलखर्ची की विरोध बना कारण

जांच में सामने आया कि नाहिद परवीन एक विधवा महिला थीं, जिन्हें पेंशन मिलती थी. उनकी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने एक बच्ची को गोद लेकर उसका पालन-पोषण किया था. यही दत्तक नाबालिग बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान से शादी करना चाहती थी. वह अपने प्रेमी पर पैसे खर्च करती थी, जिसका नाहिद परवीन विरोध कर रही थी.

 

प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट

इसी विवाद के चलते 24 अप्रैल 2026 को लड़की ने अपने प्रेमी अरबाज खान और उसके साथी समीर खान के साथ मिलकर नाहिद परवीन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद घटना को हादसा दिखाने के लिए बाथरूम में गिरने की कहानी बनाई गई और घर को साफ कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई.

बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस ने खून लगी बेडशीट और हत्या में इस्तेमाल किए गए तकिया को बरामद कर लिया है. आरोपी अरबाज खान और समीर खान बिहार के गया जिला स्थित कोठी थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुछ अन्य ख़बरें