झारखंड में अगले चार दिन भीषण गर्मी और लू चलने का येलो अलर्ट, कुछ स्थानों में आंधी-बारिश के आसार

0

संदीप सिन्हा

झारखंड में अगले चार दिन भीषण गर्मी और लू चलने का येलो अलर्ट, कुछ स्थानों में आंधी-बारिश के आसार

झारखंड के कई हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि राज्य के कुछ स्थानों में आंधी-बाारिश के भी आसार है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
झारखंड में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पलामू, गढ़वा और आसपास के इलाकों को छोड़कर राज्य के कुछ स्थानों के मौसम में बदलाव होने का भी अनुमान है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने के भी आसार है। वहीं राज्य के 15 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार चुका है। इन दिनों में 4 डिग्री अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।


: पलामू का अधिकतम तापमान 44 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पलामू का रहा। वहीं 15 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। हालांकि रांची का अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रांची में भी अधिकतम पांच में बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को रांची अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गढ़वा का 43.9, सरायकेला का 42.1, कोडरमा का 42.0, गोड्डा का 42.9, देवघर का 42.8, लातेहार का 40.4, गिरिडीह का 40.9, चतरा का 40.0 और गुमला का 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

 13 जून को प्री मानसून की बारिश संभव

मौसम विभाग ने कहा है कि प्री मानसून की बारिश 13 जून से हो सकती है. 15-16 जून के बाद मानसून की बारिश (Monsoon Rain) शुरू होने की उम्मीद है. यह संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा. मानसून की बारिश अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आती है. झारखंड में होने वाली मानसून की बारिश बंगाल की खाड़ी से आती है.

अरब सागर में तेज हुई मानसून की गतिविधि

अरब सागर में मानसून की गतिविधि तेज है और कई राज्यों में समय से पहले पहुंच गया है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसून की बारिश थोड़ी कमजोर है. अगर हवा की स्थिति अनुकूल रही, तो 15-16 जून को झारखंड (Jharkhand Weather) में मानसून की बारिश शुरू हो सकती है. बिहार में इससे एक-दो दिन पहले भी मानसून की बारिश शुरू हो सकती है.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *