मंईयां सम्मान योजना में झारखंड  की महिलाओं से ठगी- रघुवर दास

0
Oplus_131072

Oplus_131072

 मंईयां सम्मान योजना में झारखंड  की महिलाओं से ठगी- रघुवर दास

रघुवर दास कहा कि दिसंबर में 57 लाख महिलाओं को 2,500 रुपए की राशि दी गई। अब ऐसी महिलाओं की संख्या घटा दी गई है। यह लाखों महिलाओं के साथ वादाखिलाफी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झामुमो, राजद और कांग्रेस के गठबंधन की हेमंत सरकार-पार्ट वन में विकास का कोई काम नहीं हुआ, जबकि 2014 से 2019 तक भाजपा की डबल इंजन सरकार में साहिबगंज में गंगा नदी पर सेतु, नए एयरपोर्ट और देवघर में एम्स का निर्माण कराया गया। उन्होंने हेमंत सरकार पर आदिवासियों को भी छलने का आरोप लगाया।

 कानून व्यवस्था पर भी विपक्ष ने CM सोरेन को घेरा

राज्य में विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए रघुवर दास ने कहा कि हर रोज हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस-प्रशासन फेल है। बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ का सिलसिला जारी है। रोज हो रही लव जिहाद की घटनाएं चिंता का विषय हैं। इन मामलों में सरकार की चुप्पी शर्मनाक है।

 गिरिडीह हिंसा पर भी घिरी सरकार

उन्होंने गिरिडीह के घोड़थम्भा में होली के दिन हिंसक झड़प की घटना के लिए भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इससे पूर्व रघुवर दास ने देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पुत्रवधू जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहीं। पूजा-अर्चना करने के बाद रघुवर दास ने समस्त झारखंडवासियों की खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ की मंगल आरती भी की।

 झारखंड में यूपी मॉडल

झारखंड में भी हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, 15 गिरफ्तार
नामकुम थाना क्षेत्र में हुई हिंसक घटना में 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के अवैध राजु भोजनालय को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर झारखंड में भी अब अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस बुलडोजर चला रही है। इसका ताजा उदाहरण राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में देखने को मिला। हत्या के आरोपी की ओर से नामकुम स्टेशन के निकट रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर होटल का संचालन किया जा रहा था। आरोपी उसी होटल के पीछे में रहता भी था। रांची पुलिस की ओर से उस पर बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *