उपमुखिया का विधवा से अफेयर,सौतेले भाई ने किया विरोधकर दी हत्या

0

Oplus_131072

संदीप सिन्हा

RANCHI CRIME

 

उपमुखिया का विधवा से चल रहा था चक्कर, सौतेले भाई ने किया विरोध; गुस्से में चाकू घोंपकर मार डाला

रांची के नामकुम में उपमुखिया ने प्रेम प्रसंग में अपने सौतेले भाई की हत्या कर दी है। गुरुवार रात की घटना के बाद आरोपी फरार है। इधर, सूचना पर शुक्रवार को नामकुम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम

रांची के नामकुम के हहाप नीचेटोली में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में उपमुखिया एतवा पाहन उर्फ बिरसा पाहन ने अपने सौतेले भाई 18 वर्षीय मन्नू पाहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। गुरुवार रात की घटना के बाद आरोपी फरार है। इधर, सूचना पर शुक्रवार को नामकुम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात सोमा नामक एक व्यक्ति एतवा के पास अपने बंधक रखे खेत को छुड़ाने के लिए मन्नू के साथ एतवा के पास गया था। जब सोमा खेत छुड़ाने के लिए 2000 रुपये देने लगा तो एतवा नहीं माना और घर के अंदर चला गया। उसके पीछे मन्नू भी अंदर घुसा। उसी दौरान एतवा ने मन्नू के पेट में चाकू घोंप दिया। कुछ देर बाद ही मन्नू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एतवा का प्रेम प्रसंग गांव की एक विधवा से चल रहा है। कुछ दिन पूर्व मन्नू ने एतवा और महिला को घर में बंद कर हंगामा मचाया था। इसी खुन्नस में उसने मन्नू की हत्या की।

 उपमुखिया का विधवा से था प्रेम प्रसंग

नामकुम थाना क्षेत्र के हहाप नीचेटोली में प्रेम प्रसंग में उप मुखिया ने अपने सौतेले भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं नाम नहीं छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि एतवा का प्रेम प्रसंग गांव की एक विधवा से पिछले एक वर्ष से चल रहा था। परिजन और ग्रामीणों ने उसे कई बार समझाया था कि वह शादीशुदा इस प्रसंग में नहीं पड़े। तीन दिन पहले शाम में एतवा विधवा के घर गया था, इसकी जानकारी मन्नू को हुई तो उसने विधवा के घर जाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और परिजनों और ग्रामीणों को मौके पर इकट्ठा कर दिया। इसके बाद एतवा को सभी लोगों ने जमकर फटकार लगाई थी। घटना के बाद से एतवा काफी गुस्से में था। इसको लेकर उसने नया चाकू खरीदा था और गुरुवार को अपने घर आए मन्नू की हत्या कर दी।

हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त

घटना की जानकारी मिलते ही लोग एतवा के घर पहुंचे तबतक मन्नू दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह नामकुम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का रिम्स में पोस्टमार्टम कराकर देर शाम परिजनों को सौंप दिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *