झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी

0

Oplus_131072

संदीप सिन्हा

 

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी

झारखंड में भारी बारिश का खतरा है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर को छह जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है और रेड अलर्ट जारी किया है। रांची समेत कई इलाकों में पहले से ही बारिश हो रही है।

रांचीः झारखंड में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर को छह जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। रांची समेत कई इलाकों में शनिवार से ही बारिश हो रही है और 15 सितंबर को भी इसका असर देखने को मिलेगा।

 झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा डिप्रेशन

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने रविवार सुबह को बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित गहरे अवदाब धीरे-धीरे पश्चिम की ओर 8 किमी व्रति घंटा की गति से गत 6 घंटों के दौरान बढ़ा है।

15 सितंबर 2024 को सुबह 0530 बजे के आसपास उसी क्षेत्र के करीब, अक्षांश 22.6 डिग्री उत्तर और देशान्तर 88.0 डिग्री पूर्व के पास स्थित है। यह कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के पश्चिम उत्तर पश्चिम में लगभग 40 किमी, बांकुरा (पश्चिम बंगाल) के पूर्व दक्षिण पूर्व 130 किमी, जमशेदपुर (झारखंड) के पूर्व में 190 किमी और रांची (झारखंड) के पूर्व दक्षिण पूर्व 290 किमी के करीब स्थित है। उन्होंने बताया कि इसके धीरे-धीरे, लगभग गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में पश्चिम की ओर बढ़ने और आज, 15 सितंबर की दोपहर तक गहरे अवदाब की अपनी तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इसके बाद, यह झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा और अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर एक अवदाब में बदल जाएगा

बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर में भारी बारिश के आसार

राज्य के उत्तरी-पश्चिमी और दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में 15 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

रांची, खूंटी, लोहरदगा समेत कई जिलों में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग ने 15 सितंबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में अति भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और वज्रपात भी हो सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *