मैया सम्मान योजना में बड़ा झोल ,पुरुषों के खाते में पहुंची राशि
मैया सम्मान योजना में बड़ा झोल ,पुरुषों के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि, कंप्यूटर ऑपरेटर ने कर दिया खेल
: ‘6 महीने से मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिली,,,,,, महिलाओं ने किया खुलासा, बढ़ाई हेमंत सरकार की टेंशन
मंईयां सम्मान राशि नहीं मिलने से नाराज दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को ब्लॉक पहुंची। महिलाओं ने सरकारी व्यवस्था के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा कि 6 महीने बाद भी राशि नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है और सरकार को गरीबों और महिलाओं की चिंता नहीं है। महिलाएं उग्र आंदोलन की तैयारी में
झारखंड की मंईयां सम्मान योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। गढ़वा के खरौंधी प्रखंड में कंप्यूटर ऑपरेटर ने खेल कर दिया है। उसने कई लाभुकों का पैसा एक ही खाते में डाल दिया है। इस वजह से लाभुक महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंच रहा है। मामले की जांच की जा रही है। इसको लेकर हड़कंप मच गया है।
मंंईयां सम्मान योजना में एक बड़ा खेल सामने आया है। दरअसल, गढ़वा के खरौंधी प्रखंड में ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर ने खेल कर दिया है।
बताया जा रहा है कि जब मंईयां सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। उसी समय पंचायत कार्यालय में लगे कुछ कंप्यूटर ऑपरेटरों ने चंद पैसे की लालच में जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया।
उसमें उसने अपने जान-पहचान के लोगों के बैंक खाता संख्या भी डाल दिया। कंप्यूटर ऑपरेटर की इस एक गलती के कारण एक ही महिला के बैंक खाता में आठ-आठ लाभुकों का पैसा जा रहा है।
इतना ही नहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर की इस करतूत से एक पुरुष के खाते में भी आधा दर्जन महिला लाभुकों का पैसा जा रहा है।
खाते में नहीं पहुंच रहा पैसा,वजह ये है
लाभुक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन तो हुआ, परंतु उनके खाता में राशि नहीं आ रही है। इसको लेकर महिला लाभुक प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन चेक कराने के लिए लगातार चक्कर लगा रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस प्रकार खरौंधी प्रखंड में बड़ी संख्या में महिला लाभुक हैं। जिनका नाम मंंईयांं सम्मान योजना में रजिस्टर्ड हुआ है, लेकिन उनके बैंक खाता में पैसा नहीं पहुंचा है।
हेमंत सरकार बढ़ी मुश्किलें
जानकारी के अनुसार, फिलहाल प्रखंड के एक पंचायत में इस प्रकार का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि अगर इसकी निष्पक्ष जांच हो तो प्रखंड में इस प्रकार के चौंकाने वाली संंख्या सामने आएंगी। कूपा पंचायत के सत्यनारायण गुप्ता नाम के एक व्यक्ति के बैंंक खाते में छह महिलाओं की राशि जा रही है।
इन लोगों के खाते में जा रही अनेकों लभुकों की राशि की
जानकारी मिल रही है कि सत्येंद्र साह के खाते में एक महिला, मुकेश साह के खाते में एक महिला लाभुक की राशि, लालती देवी के खाते में गांव की आठ महिला लाभुकों की राशि जा रही है।
आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि कुछ महिलाओं के खाते में लगातार पैसा आ रहा है। सरकार की ऐसी व्यवस्था से क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश है। राशि नहीं मिलने से गुस्साई महिलाएं कह रही थी कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
सरकार को गरीबों और महिलाओं की चिंता नहीं है। ऐसी मनमानी रवैया रहा तो प्रखंड की तमाम महिलाएं जो सम्मान राशि से वंचित हैं। प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
कुछ महिलाएं कंप्यूटर कक्ष पहुंच गईं