रांची का धुर्वा डैम बन रहा सुसाइड प्वाइंट, डैम से बराबर मिल रही लाशे

0
Oplus_131072

Oplus_131072

रांची का धुर्वा डैम बन रहा सुसाइड प्वाइंट, डैम से बराबर मिल रही लाशे ,फिलहाल दो युवतियों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस हुई चौकस

झारखंड की राजधानी रांची शहर से सटा धुर्वा डैम बराबर चर्चा का विषय बना हुआ है। न्यू ईयर के बाद से इस डैम के पास सुसाइड करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल दो युवतियों का शव बरामद होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब डैम पर निगरानी रखने की बात कही जा रही है। दोनों युवती अपने घर से गायब हुई थीं। उसके बाद उनका शव बरामद हुआ है।

धुर्वा डैम इन दिनों चर्चा में है। बीते 21 जनवरी की सुबह एक युवती का शव धुर्वा डैम से बरामद किया गया। जिसकी पहचान एनी अनुष्का कच्छप के रूप में हुई थी। वो जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया गया है कि 16 जनवरी से युवती अपने घर से लापता थी। उसी शाम उसके डैम से छलांग लगाने की सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एनडीआरएफ को सूचना दी गई थी।

एनडीआरएफ ने युवती का शव बरामद

वहीं दूसरी ओर गुरुवार की सुबह लोगों को एक अन्य युवती के शव पर नजर पड़ी। युवती की पहचान शाहीन परवीन के रूप में हुई। ये युवती 21 जनवरी को अपने घर से गायब हुई थी। स्थानीय निवासी रंजन यादव ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि एक शव डैम में तैर रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

सुसाइड की आशंका

युवती के शव बरामद होने के बाद नगड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। पुलिस से परिजनों ने बताया कि 21 जनवरी से ही युवती घर से निकल गई थी। मृतक का 3 साल का बच्चा भी है। नगड़ी थाना के एसआई सत्येंद्र नारायण ने बताया कि फिलहाल पुलिस तफ्तीश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह वही युवती हो जिसने डैम में छलांग लगाया था। वही इस मौत के पीछे की वजह की पुलिस तलाश कर रही है।

धुर्वा डैम बना सुसाइड प्वाइंट

बहरहाल लगातार दो युवतियों के एक के बाद एक धुर्वा डैम से शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। लगातार आत्महत्या जैसी घटनाओं की वजह से अब धुर्वा डैम सुसाइड प्वाइंट बनता दिखा रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यहां कोई प्रशासनिक निगरानी नहीं है।सुनसान होने के कारण कोई भी आकर डैम में छलांग लगा सकता है। प्रशासन को यहां चौकसी रखनी होगी आने जानेवालों पर निगरानी रखनी होगी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुछ अन्य ख़बरें