धुर्वा पावर सब-स्टेशन पर मिला PLFI का पर्चा, साथ में बंधा था कारतूस

0
Screenshot_20260410_113257_Chrome

धुर्वा पावर सब-स्टेशन पर मिला PLFI का पर्चा, साथ में बंधा था कारतूस; इलाके में दहशत

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा विद्युत सब स्टेशन में दहशत का माहौल उस समय हो गयाजब गुरुवार सुबह यहां प्रतिबंधित उग्रवादी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के नाम का एक संदिग्ध लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे के साथ बंधा था एक जिंदा कारतूस

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा विद्युत सब स्टेशन में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह यहां प्रतिबंधित उग्रवादी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के नाम का एक संदिग्ध लिफाफा बरामद हुआ। इस लिफाफे के साथ कारतूस बंधा होने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली मिली जानकारी के अनुसार, सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों की नजर सब स्टेशन परिसर में पड़े एक लावारिस लिफाफे पर पड़ी। जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो लिफाफे पर स्पष्ट अक्षरों में धुर्वा विद्युत सब स्टेशन, जरूरी सूचना, लाल सलाम लिखा हुआ था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लिफाफे के साथ एक कारतूस बंधा हुआ था, जिसे देखकर कर्मचारियों के बीच भय का माहौल पैदा हो गया।

 

 लिफाफे के साथ बंधा था जिंदा कारतूस

घटना की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना धुर्वा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने लिफाफे और कारतूस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

 पीएलएफआई का चर्चा

शुरुआती जांच में पुलिस को लिफाफे के अंदर उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का जिक्र मिला है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हरकत वास्तव में किसी उग्रवादी संगठन की ओर से की गई है या फिर किसी शरारती तत्व द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंजाम दी गई है।

 पुलिस कर रही गहन जांच

पुलिस इस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। विशेष रूप से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लिफाफा वहां कब और किसने रखा। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि क्या किसी अधिकारी या कर्मचारी से लेवी (रंगदारी) की मांग की गई है। फिलहाल, इस घटना के बाद सब स्टेशन के कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जबकि पुलिस जल्द ही मामले के निबटारे की कोशिश में लगी है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *