रांची में 10 सब इंस्पेक्टरों की हुई पोस्टिंग, त्वरित योगदान देने का
रांची में 10 सब इंस्पेक्टरों की हुई पोस्टिंग, त्वरित योगदान देने का निर्देश जारी
रांची एसएसपी ने 10 सब-इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग विभिन्न थानों में की है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.
रांचीः राजधानी रांची के थानों में मैनपावर बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है. इस क्रम में रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने पुलिस लाइन से 10 दारोगा की पोस्टिंग रांची के विभिन्न थानों में की है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.

अनुसंधान एवं निष्पादन में आएगी तेजी
रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने पुलिस लाइन में पदस्थापित 10 सब इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों को रांची के विभिन्न थानों में पोस्टिंग की है. अनुसंधान की गति को तेज करने के साथ-साथ थानों में मैनपावर बढ़ाने को लेकर यह पोस्टिंग की गई है. इनमें तीन महिला सब इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग भी थानों में की गई है. थानों में मैनपावर बढ़ने से बेहतर पुलिसिंग भी संभव हो सकेगा.
किसी कहा भेजा गया
दिवाकर कुमार सिंह -सुखदेवनगर थाना, रांची
संतोष कुमार यादव – सुखदेवनगर थाना, रांची
लूसी रानी – सुखदेवनगर थाना, रांची
गोल्डी भगत – धुर्वा थाना, रांची
उपेंद्र कुमार दास -पंडरा थाना, रांची
स्वरूप भंडारी – अरगोड़ा थाना, रांची
दीपक कुमार सिन्हा -लालपुर थाना, रांची
सरोज बिरुवा -लालपुर थाना, रांची
अनुज प्रसाद यादव -चान्हो थाना, रांची
भवेश कुमार रवानी -नगड़ी थाना, रांची

तुरंत योगदान देने का निर्देश
थानों में पोस्टिंग देने के बाद यह निर्देश भी जारी किया गया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने स्थान में योगदान दें और नव प्रतिस्थापन का प्रतिवेदन समर्पित करें.

