नन्हा तैराक देगा समुद्र को चुनौती, श्रीलंका से भारत तक तैरकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा

0
Screenshot_20260408_171824_Chrome

 नन्हा तैराक देगा समुद्र को चुनौती, श्रीलंका से भारत तक तैरकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा रांची का इशांक

झारखंड: रांची के सात का इशांक श्रीलंका से भारत तक 30 किमी तैरकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। ढाई साल की उम्र से प्रशिक्षित इशांक 22 अप्रैल को रामेश्वरम रवाना होंगे और 30 अप्रैल को तलैमन्नार से धनुषकोडी तक का अपना साहसिक ‘मिशन समंदर’ शुरू करेंगे।

झारखंड का एक बच्चा ‘मिशन समंदर’ को पूरा करने की तैयारी में दिन-रात जुटा है। रांची का सात साल इशांक नया इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। वो इन दिनों भारत से श्रीलंका के बीच की दूरी तैरकर पार करने के मिशन में जुटा है। उसका लक्ष्य न केवल इस कठिन समुद्री मार्ग को फतह करना है, बल्कि अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना भी है। कम उम्र में ही इशांक के बुलंद हौसले ने सबको दंग कर दिया है। अपने इस ‘लक्ष्य’ को पाने के लिए वो घंटों पानी में रहकर कड़ा अभ्यास कर रहा है

इशांक का ‘ मिशन समंदर ‘

रांची के रहने वाले इशांक का ये साहसिक सफर 29 अप्रैल को तमिलनाडु के रामेश्वरम से शुरू होगा। इशांक 22 अप्रैल को रामेश्वरम के लिए रवाना होगा। 30 को समुद्री मार्ग से ही पूरा परिवार और स्विमिंग टीम श्रीलंका के तलैमन्नार लिए रवाना होगी। सारे लोग तलैमन्नार पहुंचकर रात भर बोट में ही रहेंगे। फिर 30 अप्रैल को तलैमन्नार से इशांक अपना अभियान शुरू करेगा। वो 30 किमी की दूरी तय कर भारत के अंतिम छोर धनुषकोडी पर तैरकर पहुंचेगा। उसकी मां मनीषा बताती हैं कि तैराकी इशांक की पहली पसंद है, वो ढाई साल की उम्र से ही तैराकी कर रहा है। पिता सुनील उसके सबसे बड़े गाइड है।

22 अप्रैल को रामेश्वरम के लिए रवाना होगा
30 अप्रैल को तलैमन्नार से अभियान शुरू करेगा इशांक
30 किमी की दूरी तय कर भारत के अंतिम छोर धनुषकोडी पर तैरकर पहुंचेगा
ढाई साल की उम्र से तैराकी का ले रहा प्रशिक्षण

रोजाना चार-पांच घंटे की प्रैक्टिस

इशांक धुर्वा डैम (रांची) में रोज चार-पांच घंटे प्रैक्टिस कर रहा है। 15 से 20 किमी की तैराकी कर रहा है। उसकी मां मनीषा ने बताया कि इसके अलावा वो सप्ताह में एक बार आठ घंटे अभ्यास करता है। इस दौरान उसके साथ तैराकी की पूरी टीम होती है। इशांक के कोच अमन कुमार जायसवाल उसे व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके अलावा बजरंग कुमार भी उसे प्रशिक्षित कर रहे हैं।

ओपेन वाटर स्विमिंग में भी करेगा शिरकत

11 अप्रैल को इशांक कोच्चि जा रहा है। जहां वो पेरियार नदी में ओपेन वाटर स्विमिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। इसमें उम्र निर्धारित नहीं है और कोई भी हिस्सा ले सकता है। प्रतिभा का धनी इशांक कई अन्य राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुका है। इशांक ने 22 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया इवेंट में तीसरा स्थान पाया था। वहां उसने अरेबियन समुद्र में एक किमी की तैराकी स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया था। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी इशांक का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पढ़ाई में भी बेहतर कर रहा है।

‘ बेटे की उपलब्धि से काफी खुश हूं, अच्छा लग रहा है। वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पाये तो बढ़िया होगा। बेटा अपने अभियान को लेकर काफी गंभीर है।’
सुनील, इशांक के पिता

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *