क्यों नहीं रुक रहा बलात्कार,कौन है जिम्मेवार,फिर हुआ बलात्कार

Oplus_131072

बिना शर्म झिझक के हाथ उठाकर किया कबूल, चेहरे पर कोई पछतावा नहीं; 10-12 लड़कों ने तीन नाबालिगों का किया गैंगरेप
खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के 18 लड़कों ने 21 जनवरी की रात पांच नाबालिग को अगवा कर तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने सभी 18 लड़कों लिया हिरासत में
क्यों नहीं रुक रहा बलात्कार,कौन है जिम्मेवार

खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के 18 लड़कों ने 21 जनवरी की रात पांच नाबालिग को अगवा कर तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने सभी 18 लड़कों को निरुद्ध कर सोमवार को पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। पुलिस के सामने सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। पीड़ित नाबालिगों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई। सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले सभी 18 लड़के एक ही गांव के निवासी हैं।
बच्चियों का किडनैप, तीन के साथ गैंगरेप; ऐसे बची एक मासूम
खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शर्मनाक वारदात हुई। खूंटी से एक शादी समारोह से लौट रही पांच बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया। उसके बाद पहाड़ी पर ले जाकर किया गैंग रेप
कौन है जिम्मेवार समाज,प्रशासन,न्याय या फिर हम
पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात पांचों सहेलियां एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। उसी दौरान 10-12 लड़के पीछा करते हुए उनके पास आए और छेड़छाड़ करते हुए जंगलनुमा पहाड़ी की ओर ले जाने लगे। इनमें से एक बच्ची एक दरिंदे के हाथ को दांत से काट भाग निकली। हैवान बाकी चारों लड़कियों को साथ ले गए।
पुलिस को दिए बयान में 10 साल की एक पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया। वहीं एक ने बताया कि उसके साथ तीन ने दुष्कर्म किया। एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
दांत काटकर भागी लड़की ने गांववालों को दी जानकारी
खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात शादी समारोह से लौट रही पांच बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया। उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब दरिंदे बच्चियों को पकड़कर जंगलनुमा पहाड़ी पर ले जा रहे थे, तब एक बच्ची एक दरिंदे के हाथ को दांत से काटकर भाग निकली। इसके बाद वह भागकर गांव पहुंची और मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। वह अपने साथ ग्रामीणों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तबतक सभी दरिंदे भाग चुके थे। पुलिस को दिए बयान में 10 साल की एक पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया। वहीं एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसे सात दरिंदों ने पकड़ रखा था, तीन ने दुष्कर्म किया। एक का बयान दर्ज नहीं हो पाया था।
अपर पुलिस अधीक्षक क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा, ‘रविवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पीड़िताओं का बयान लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।’
