लंबे इंतजार के बाद झारखंड निकाय चुनाव की तारीख लगभग तय हो गया ; 14 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना
लंबे इंतजार के बाद झारखंड निकाय चुनाव की तारीख लगभग तय हो गया ; 14 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना

झारखंड में फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में नगर निकाय चुनाव हो सकता है। अधिसूचना इसके लिए 14 जनवरी के बाद जारी की जा सकेगी। सबसे बड़ी बात नगर निकाय चुनाव वैलेट पेपर के जरिए एक चरण में होगा। तैयारी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों की बैठक बुलाई है। बैठक में राज्य के डीजीपी, गृह सचिव, नगर विकास सचिव, जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत सभी प्रशासनिक पदाधिकारी होंगे
बैलेट पेपर से मतदान
झारखंड में नगर निकाय चुनाव में पहली बार ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग रंग के मतपत्र होंगे। मेयर और अध्यक्ष के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा, जबकि पार्षद के लिए सफेद रंग का मतपत्र रहेगा। निर्वाचन आयोग ने 150 मुक्त चुनाव चिह्न फाइनल किए हैं। इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

यहां होने हैं चुनाव : नगर निगम का चुनाव रांची, हजारीबाग, धनबाद, मेदनीनगर, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो में होगा। वहीं नगर परिषद का चुनाव गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम में होगा। जबकि नगर पंचायत का चुनाव बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया।
चुनाव की तैयारी पर आठ को होगी समीक्षा बैठक

