झारखंड सरकार का बड़ा फैसला,30 अधिकारियों का किया तबादला

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

 झारखंड सरकार का बड़ा फैसला,30 अधिकारियों का किया तबादला राकेश रंजन रांची के सीनियर एसपी बने, अमित रेणु चाईबासा के नए एसपी, कई जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है.

झारखंड सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. इस फेरबदल में कई जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं और नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. सबसे अहम बदलाव चाईबासा और रांची में हुआ है. चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया सीनियर एसपी बनाया गया है. वहीं चाईबासा के एएसपी अभियान पारस राणा अब रांची के सिटी एसपी होंगे. इनके अलावा उन्हें जैप-10, होटवार रांची की जिम्मेदारी भी मिली है.

चाईबासा में अब नए एसपी के तौर पर 2016 बैच के आईपीएस अमित रेणु की तैनाती की गई है. वे पहले रांची में नक्सल अभियान के एसपी थे. इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है.

कौन कहा,एक नजर

चंदन कुमार सिन्हा, अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची में डीआईजी होंगे.

अरविंद कुमार सिंह को एसपी, विशेष शाखा, रांची बनाया गया.

एहतेशाम वकारिब को सीआईडी, रांची में एसपी की जिम्मेदारी मिली.

सौरभ को देवघर का नया एसपी बनाया गया है.

अजीत कुमार अब जमशेदपुर रेल के एसपी होंगे.
राकेश सिंह को एसपी यातायात, रांची नियुक्त किया गया है.
कैलाश करमाली को एसपी रेल, धनबाद की जिम्मेदारी दी गई है.

दीपक कुमार पांडेय को एसपी, विशेष शाखा बनाया गया.
अनिमेष नैथानी को एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जिम्मेदारी मिली.

इसके अलावा धनबाद, पलामू और अन्य जिलों में भी कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है.झारखंड सरकार का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक जरूरत और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए किए गए हैं.

बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार बनाया गया। नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया।दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया।सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे।सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया। आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया। सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया।

पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया।देवघर के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया।रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया।अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया।अमित रेनू को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) एसपी बनाया गया। जैप 10 के समादेष्टा के पद पर पदस्थापित सौरभ का तबादला करते हुए देवघर एसपी बनाया गया है।रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया। दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया। कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया। मनोज स्वर्गीयरी को जैप तीन गोविंदपुर का कमांडेंट बनाया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *