राजधानी में आई एस आई एस की धमक,सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क

Oplus_131072

राजधानी में आई एस आई एस की धमक,सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क
: रांची के लोवर बाजार क्षेत्र के तबारक लॉज से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS को मिली बड़ी सफलता
रांची के इस्लाम नगर के तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS की टीम के द्वारा एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ़्तार किया गया है। जिसके पास से केमिकल, हथियार और कई चीज़ें बरामद की गई है।
इस संदिग्ध आतंकी का नाम अशहर दानिश बताया जा रहा है जो कि लॉज कमरा नंबर 4 में काफी दिनों से अपना ठिकाना बनाए हुए था। अशहर झारखंड का ही रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उसे पुलिस टीम अपने साथ रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार आईएसआईएस संगठन के संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज एक मामले के बाद दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस की टीम को रांची में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात लॉज में रेड कर उसे पकड़ लिया गया है। वहीं गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी से गहन पूछताछ जारी है। इस पूछताछ से और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिससे उसके नेटवर्क और गतिविधियों का पता लगाया जा सके……?*
*गिरफ्तारी के बाद रांची समेत पूरे झारखंड में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस ने लॉज के अन्य कमरों की भी तलाशी ली और आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।*
इस मामले पर बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवादी मॉड्यूल की जड़ों तक पहुंचने के लिए की गई है। इसके साथ ही इसे बड़े आतंकी खतरे को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मामले पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।
मामला राजधानी के इस्लामनगर के तबारक लॉज का है।
यहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। छापे में संदिग्ध आतंकी अजहर को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पुलिस की टीम ने झारखंड के पलामू में भी छापा मारा था। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने इस बात की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी 2024 में अजहर दानिश पत्थलकुदवा मस्जिद के पास रह रहा था। इसके बाद वो तबारक लॉज में शिफ्ट हो गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान हथियार और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए गए हैं।
