झारखंड की मुस्कान,पति की हत्या और फिर साजिश

0
Oplus_131072

Oplus_131072

 JHARKHAND CRIME

 

झारखंड की मुस्कान,पति की हत्या और फिर साजिश

झारखंड के गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने 24 घंटे में मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी कुमकुम देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी का सनसनीखेज खुलासा।

 

झारखंड के गिरिडीह में एक चौंकाने वाला हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के अंदर इस मामले को सुलझा लिया। पचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड में एक पत्नी ने अपने पति का गला दबाकर उसे मार डाला। फिर उसने इस घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने मामले की सच्चाई सामने ला दी है और आरोपी पत्नी कुमकुम देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

पचम्बा थाना के परसाटांड की घटना

यह घटना गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड की है। शनिवार की सुबह मिथलेश कुमार नाम के एक युवक का शव उसके घर में लटका हुआ मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पचम्बा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी कुमकुम देवी से पूछताछ की। कुमकुम ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था और तनाव में रहता था। उसने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने देखा कि उसका पति फांसी पर लटका हुआ है।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

कुमकुम की कहानी सुनकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने का फैसला किया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में पुलिस को कुछ चौंकाने वाले तथ्य पता चले। इसके बाद पुलिस मिथलेश के घर पहुंची और कुमकुम देवी से फिर से पूछताछ की। इस बार कुमकुम ने सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ही अपने पति की हत्या की थी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *